फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bissu festival celebrated in Vikasnagar, Buransh offered to the deity, houses decorated with flowers

Dehradun News: विकासनगर में मनाया बिस्सू पर्व, देवता को अर्पित किए बुरांश, घरों को फूलों से सजाया

Sun, 14 Apr 2024 03:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Bissu festival celebrated in Vikasnagar, Buransh offered to the deity, houses decorated with flowers
जौनसार बावर में बिस्सू पर्व की धूम रही। लोगों ने फूलियात पर्व पर देवता को बुरांश के पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसर में ठोडा नृत्य भी किया गया। मेष संक्रांति के दिन लोग जंगलों से बुरांश के फूलों को चुनकर लाते है, जिसे एक लकड़ी में गूंथा जाता है। देवता को बुरांश अर्पित करने के बाद लोगों ने अपने घरों को भी फूलों से सजाया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही जौनसार बावर के सभी देवस्थलों पर देव दर्शन एवं बुरांश के पुष्प अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। फुलियात के साथ चार दिनों तक चलने वाले बिस्सू पर्व का आगाज हो जाता है। ग्रामीण चार दिनों तक शाम के समय पंचायती आंगन में एकत्रित होकर देर रात्रि तक पारंपरिक वेशभूषा में ठोडा, झैता, रासों, हारुल, तांदी, जंगबाजी आदि लोक गीतों पर नृत्य करते हैं।
विज्ञापन


बोईया थात में धूमधाम से मनाया गया बिस्सू पर्व
चकराता। जाड़ी, सिजला, मुंगाड़ के ग्रामीणों ने बोईया थात में हर्षोल्लास के साथ बिस्सू पर्व मनाया। शनिवार सुबह को तीनों गांव के महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेश-भूषा में ढोल बाजे के साथ बोईया थात पहुंचे। थात में लोक संस्कृति पर आधारित गीत, हारुल, जैंता, रासौ जंगाबाजी, ठोडा नृत्य आदि कार्यक्रम का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस मौके सदर स्याणा शमशेर सिंह चौहान, मेहर सिंह चौहान, कलम सिंह चौहान, सूरत सिंह, खजान सिंह, नेपाल सिंह, सचिन चौहान, कुंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही लगा रहा देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता
साहिया। सात दिवसीय बिस्सू पर्व के दूसरे दिन देव मंदिरों में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की और माथा टेककर देवता का आशीर्वाद लिया। कनबुआ, पजिया, संवाई, सेंज, सिमोग, मसराड आदि गांव के मंदिरों में शिलगुर, विजट देवता विराजमान हैं। जिनकी पालकियों को दर्शन के लिए मंदिर के गर्भ गृह से बाहर निकाल गया था। इस दौरान पालकियों को उठाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई देव सेवा का पुण्य प्राप्त चाहता था।

वहीं, दूसरी और महासू देवता मंदिर थैना, भंजरा, पंचरा और दसऊ गांव में विराजमान चालदा महाराज के मंदिरों को फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालु सुबह से दर्शन के लिए मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर देवताओं के जयकारों से गूंज रहा था। इस मौके पर बजीर टीकम सिंह चौहान, कालसी ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article