फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bird Flu Uttarakhand News: flying bird fell in bageshwar died

Bird Flu in Uttarakhand : बागेश्वर के कत्यूर बाजार में गिरा उड़ रहा पक्षी, मौत, सैंपल जांच के लिए भेजा

Thu, 14 Jan 2021 08:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu Uttarakhand News: flying bird fell in bageshwar died
- फोटो : amar ujala

आसमान में उड़ रहे पक्षी की अचानक कत्यूर बाजार में गिरकर मौत हो गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मरे पक्षी का सैंपल लेकर वन विभाग के जरिये जांच को बरेली भेज दिया है। घटना के बाद नगर पालिका ने बाजार को सैनिटाइज कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में उड़ रहा एक पक्षी अचानक फड़फड़ाकर कत्यूर बाजार में गिर गया। व्यापारियों ने उसे गिरते देखा तो उसे उठाने दौड़े। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अचानक पक्षी के मरने से दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना पशुपालन विभाग और नगर पालिका को दी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर ने बताया कि पक्षी ब्लू व्हिसलिंग थ्रश प्रजाति का है। यह जंगली प्रजाति होती है। पक्षी के सैंपल लेकर उसे वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जांच के लिए बरेली भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। इधर ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर गए। बाजार में सैनिटाइजेशन और सफाई कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार में पांच पक्षी मिले मृत, सैंपल जांच को भेजे

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को क्षेेत्र में पांच और पक्षियों की मौत हो गई। वन विभाग ने तीन मृत पक्षियों को जांच के लिए भोपाल भेज दिया है। गत तीन दिनों में अभी तक 20 पक्षियों के मरने के कारण प्रशासन अलर्ट है।

कोटद्वार रेंज अधिकारी शीतल वैद्य ने बताया कि कोटद्वार के नजीबाबाद रोड डिफेंस कालोनी में एक कबूतर, हैप्पी होम स्कूल जौनपुर में एक कबूतर, कंडारी कालोनी नजीबाबाद रोड पर एक कौवा, लालपुर में एक ब्राउन हेडेड बारबोट पक्षी और पदमपुर सुखरो में एक कबूतर मृत मिला। इसमें से तीन मृत पक्षियों के सैंपल हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीज डिजिटल लैब भोपाल भेज दिया गया है।

मृत कौवों को लेकर चमोली पहुंची वन विभाग की टीम

गोपेश्वर के ईराणी गांव में बुधवार को मृत मिले सात कौवों को वन विभाग की टीम चमोली ले आई है। यहां पशु चिकित्सालय की टीम उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजेगी। बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते बुधवार को टीम नहीं जा पाई थी। बृहस्पतिवार को टीम ने गांव पहुंचकर मृत कौवों को कब्जे में ले लिया और देर शाम तक टीम चमोली पहुंच गई। पशु चिकित्सकों की टीम जल्द सैंपल जांच के लिए भेजेगी। 
 

विवि सचिवालय के पीछे मिला मृत कबूतर

श्रीनगर में एचएनबी गढ़वाल विवि के कुलपति सचिवालय के पीछे एक मृत कबूतर मिला, जिसको विवि के सुरक्षा कर्मियों ने जमीन में दफना दिया। वहीं, पशु चिकित्साधिकारी डा. रजनीश पांडेय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

हरिद्वार में मिले सात कौवे मरे हुए

बर्ड फ्लू को लेकर जारी किए अलर्ट के बीच बृहस्पतिवार को सात कौवे मरने की सूचना जिलेभर से वन विभाग को मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मृतक कौवों को अपने कब्जे में लिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेज दिया। 

सरकार की ओर से बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पक्षियों की संघन निगरानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को पांच कौवे भगवानपुर क्षेत्र में मृत मिले। दो कौवे कनखल क्षेत्र के जगजीतपुर में मिले।

डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि सातों कौवे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम को सतर्कता के साथ जलाशय में रहने वाले पक्षियों के साथ ही सामान्य पक्षियों पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed