फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bird festival will begin in Pawalgarh in nainital from 6th February

नैनीताल: पवलगढ़ में छह फरवरी से शुरू होगा बर्ड फेस्टिवल, पहाड़ी व्यंजनों को दी जाएगी तरजीह

Tue, 04 Feb 2020 02:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 02:22 PM IST
सार

  • वन मंत्री करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड के संस्कृति से भी रूबरू होंगे अतिथि

विज्ञापन
Bird festival will begin in Pawalgarh in nainital from 6th February
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर में पवलगढ़ में छह फरवरी से तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन वन मंत्री हरक सिंह रावत करेंगे। फेस्टिवल को यादगार बनाने के लिए उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पहाड़ी व्यंजनों को तरजीह दी जा रही है। 

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि फेस्टिवल के कार्यक्रम पवलगढ़, सीतावनी, चूनाखान, कालाढूंगी में होंगे। 6, 7 और 8 फरवरी को पवलगढ़ में बर्ड फेस्टिवल होगा, इसमें करीब 1500 बर्ड वॉचर, पर्यावरण प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


राज्यभर से स्वयंसेवी समूहों आदि के स्टाल भी लगाए जाएंगे। वन विभाग, कुमाऊं मंडल, विकास निगम, पर्यावरण सुरक्षा समृद्धि से जुड़े विभिन्न एनजीओ की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। देश-विदेश के विभिन्न विशेषज्ञ इसमें शामिल होंगे। पवलगढ़ और चूनाखान ईको टूरिज्म सेंटर में मुख्य आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed