फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike riding teenager dies, mother injured in collision with bus in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में बस की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, मां घायल

Tue, 29 Oct 2024 03:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding teenager dies, mother injured in collision with bus in Vikas Nagar
देहरादून-चकराता मार्ग पर बैरागीवाला के पास एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक किशोर और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




सोमवार को पुलिस को कंट्रोल रूम से बैरागीवाला मेंं एक निजी बस के बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि बाइक जस्सोवाला निवासी अंकुश (16) पुत्र सर्व सोनू चला रहा था। पीछे उसकी मां पिंकी देवी (32) बैठी थीं। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। पिंकी देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंंने बताया कि माता और पुत्र बाइक से त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे। मृतक छात्र था। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। निजी बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed