{"_id":"61ca166bf2e5071bd463d529","slug":"bike-hit-a-young-man-crossing-the-road-died-dehradun-news-drn400015518","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार करते वक्त एक युवक को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हादसा नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान रहीम निवासी ग्राम हीमपुर, बिजनौर के रूप में हुई है। रहीम के भाई शमीम ने बताया कि रहीम 24 दिसंबर को मोहकमपुर फ्लाईओवर पर सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, 25 दिसंबर को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसएचओ नेहरू कॉलानी सतबीर बिष्ट ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।