{"_id":"5ee36dc7748cf46a0809cf6c","slug":"bike-fell-into-ditch-on-badrinath-highway-one-youth-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रत होकर खाई में जा गिरी बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रत होकर खाई में जा गिरी बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल
Fri, 12 Jun 2020 05:36 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:36 PM IST
सार
- गोविंद घाट के पास बृहस्पतिवार रात 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात को गोविंघाट के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदघाट से तीन किमी जोशीमठ की ओर एक बाइक गहरी खाई में गिर गई है। बाइक पर दो युवक सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही सर्च ऑपरेशन चलाया। सड़क से करीब 100 मीटर नीचे बाइक पड़ी मिली।
विज्ञापन
जिसमें दोनों युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। रेस्क्यू कर दोनों को सड़क तक लाया गया। जिसमें अनिल किशोर (36) पुत्र सुरेंद्र लाल निवासी नंदप्रयाग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक तोषित किमोठी (27) निवासी पोखरी गंभीर घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. कैलाश चंद्र का कहना है कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन