{"_id":"66793c2ddd1debc422050be4","slug":"bike-accident-near-gangotri-highway-two-people-died-uttarkashi-uttarakhand-news-in-hindi-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास गहरी खाई में गिरी बाइक, सेना के मेजर समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे के पास गहरी खाई में गिरी बाइक, सेना के मेजर समेत दो लोगों की मौत
Mon, 24 Jun 2024 03:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:16 PM IST
सार
गंगोत्री हाईवे के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी: घटनास्थल पर टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीएम स्लाइड गंगनानी के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों के शव को खाई से निकाला, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में से एक के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है वह सेना में मेजर थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लगातार हो रहे सड़क हादसों से लिया सबक, अब 110 किमी सड़क पर गति सीमा होगी तय
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गंगोत्री हाईवे पर डीएम स्लाइड के पास दोपहर करीब 12:55 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान आशीष मिश्रा (47) पुत्र अंबिका प्रसाद मिश्रा निवासी पारसी मोहल्ला इंदौर और कछड़िया मीत (26) पुत्र अश्विन भाई निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई हैं। वहीं, आशीष मिश्रा के पास से मिले आईकार्ड से पता चला है कि वह सेना में मेजर थे। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दाेनों ही लोग गंगोत्री धाम जा रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बाइक के खाई में गिरते ही हेलमेट भी चकनाचूर हो गया था।