{"_id":"5d125f568ebc3e3c9e79e6a1","slug":"bike-accident-in-doiwala-two-youths-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून-लच्छीवाला हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून-लच्छीवाला हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-मिस्सरवाला-लच्छीवाला हाईवे पर देर रात हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से डोईवाला से देहरादून की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
घटना रात करीब साढ़े 11 की है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनमोहन नेगी ने बताया कि नीतू पांचाल 30 पुत्र प्रेमचंद निवासी चांदमारी डोईवाला और राजकिशोर 30 पुत्र हरिचरण निवासी रामलखन कुशीनगर उत्तर प्रदेश हाल निवास प्रेमनगर बाजार डोईवाला मोटरसाइकिल से देहरादून के लिए निकले थे।
विज्ञापन
लच्छीवाला प्राइमरी स्कूल के सामने उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र गति से लगी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 पहुंची और दोनो घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक नीतू शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं, जोकि परिवार के साथ डोईवाला में रहता था जबकि राजकिशोर अविवाहिता था। दोनों राजमिस्त्री और कारपेंटर आदि का काम किया करते थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में काम कर रही है।