फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bihar PCS Cadre Trekker dies in Deval chamoli going for Ghes-Bagji-Nagad trek Uttarakhand news in hindi

Chamoli: बिहार पीसीएस कैडर के 36 ट्रेकर के दल में से एक की मौत, घेस-बगजी ट्रेक पर आए थे घूमने

Wed, 16 Nov 2022 05:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 05:52 PM IST
सार

बिहार कैडर के 36 पीसीएस ट्रेक ऑफ द ईयर घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक पर आए थे। 14 नवंबर को यह दल घेस पहुंचा। 15 को दियारखेत में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह आठ बजे ट्रेकर विवेक कुमार (31) पुत्र अरविंद कुमार घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक के लिए साथियों के साथ रवाना हुए। तभी विवेक की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Bihar PCS Cadre Trekker dies in Deval chamoli going for Ghes-Bagji-Nagad trek Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

बिहार पटना से घेस-बगजी-नागाड़ घूमने आए एक पीसीएस कैडर के ट्रेकर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ट्रेक कोे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ट्रेकर बिहार पटना के समस्तीपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


घेस क्षेत्र के वन आरक्षी बलवीर सिंह ने बताया कि बिहार कैडर के 36 पीसीएस ट्रेक ऑफ द ईयर घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक पर आए। 14 नवंबर को यह दल घेस पहुंचा। 15 को दियारखेत में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह आठ बजे ट्रेकर विवेक कुमार (31) पुत्र अरविंद कुमार घेस-बगजी-नागाड़ ट्रेक के लिए साथियों के साथ रवाना हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: जब बर्फ की आगोश में रहता है बदरीनाथ धाम, जानिए तब कौन करता है पूजा, कैसी होती हैं व्यवस्थाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक विवेक को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उसके साथी उसे वापस ले आए। सरमता तक पैदल आने के बाद उसे स्ट्रेचर से सड़क मार्ग घेस तक लाया गया। घेस से 108 के माध्यम से उसे पीएचसी देवाल लाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed