{"_id":"595f3d184f1c1bb2158b4a3e","slug":"big-stone-fell-on-youth-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवेः बाइक सवार युवक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवेः बाइक सवार युवक पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, गंभीर घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग में मूल्या गांव के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक को सीएचसी बागी लाया गया, डॉक्टरों ने उसे उपचार हेतु ऋषिकेश रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मूल्या गांव में श्रीनगर की ओर जा रहा 21 वर्षीय बाइक सवार शिवम पुत्र राकेश नि0 बैंक कॉलोनी देवली नई दिल्ली पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
जिससे उसके सिर व हाथ पांव में गहरी चोटे आ गयीं। युवक को 108 से सीएचसी बागी लाया गया, जहा से युवक को हाईसेंटर रेफर कर दिया गया है। बारिश से मूल्या गांव में भूस्खलन की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
वहीं उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के खारखां गांव में पहाड़ी से फिसलने से महिला खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जंगल में घास काटते वक्त यह हादसा हुआ।