वन विभाग ने पकड़ा इतना विशालकाय अजगर, देखने वालों की रुक गई सांसें
डोईवाला की रामगढ़ रेंज में वन विभाग की टीम ने इतना बड़ा अजगर पकड़ा कि देखने वालों की सांसें रुक गई।
रविवार की सुबह वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर पकड़ा।
बताया गया कि शनिवार को उक्त अजगर ने एक बंदर को अपना शिकार बनाया था। बरसात के मौसम में इन दिनों अजगर और सांप निकलने के कई मामले सामने आ रहे हैं।
एएनएम को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
लक्सर के केशवनगर निवासी सुषमा खानपुर क्षेत्र में एएनएम के पद पर तैनात है।
रात में बिजली चले जाने के बाद सुषमा गर्मी की वजह से अपने घर के बाहर घूम रही थी, इसी बीच एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया तथा सांप ने सुषमा को डस लिया।
शोर सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने सुषमा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच मौके पर आए कुछ ग्रामीणों ने सांप को बोरे में पकड़ लिया तथा शुगर मिल के निकट नाले में छोड़ दिया।