{"_id":"62b228c7e1c3f42b0766e9b9","slug":"big-leaders-of-uttarakhand-leave-to-attend-congress-meeting-regarding-sonia-gandhis-ed-appearance-and-agneepath-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: सोनिया की ईडी में पेशी से पहले प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली बुलाया, अग्निपथ योजना के विरोध का बुना जाएगा ताना-बाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: सोनिया की ईडी में पेशी से पहले प्रदेश नेतृत्व को दिल्ली बुलाया, अग्निपथ योजना के विरोध का बुना जाएगा ताना-बाना
Wed, 22 Jun 2022 01:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:55 AM IST
सार
एआईसीसी की ओर से दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। कई मुद्दों पर चर्चा के लिए राज्यों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों व विधायकों को दिल्ली में आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की 23 जून को ईडी में पेशी और अग्निपथ योजना के बाद देश में उपजे हालात के मद्देनजर पार्टी का रुख तय करने के लिए एआईसीसी की ओर से दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश स्तरीय नेता भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रसित होकर बार-बार राहुल गांधी को बुलाकर जांच के नाम पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। इसी के तहत 23 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वर्तमान में सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा है। देश का युवा नेतृत्व विहीन आंदोलन कर रहा है। इससे लगातार राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन सब मुद्दों पर चर्चा के लिए राज्यों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों व विधायकों को दिल्ली में आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी को आगे कर कांग्रेस को बदनाम करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिससे देश की सुरक्षा को लेकर भी तमाम सवाल राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन