फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big iceberg fall on Gangotri highway from Changthang Glacier uttarkashi, Highway Blocked

उत्तराखंड: चांगथांग ग्लेशियर में हिमस्खलन से गंगोत्री हाईवे पर आया हिमखंड का बड़ा हिस्सा, जगह-जगह बंद हुआ रास्ता

Thu, 16 Apr 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Apr 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Big iceberg fall on Gangotri highway from Changthang Glacier uttarkashi, Highway Blocked
गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के चांगथांग ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे पर विगत मंगलवार शाम से यातायात बाधित हो गया है। रास्ता सुचारू करने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। वहीं गंगनानी और सुनगर के बीच भी पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, जिससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है।

विज्ञापन


गंगा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में इस बार भारी बर्फबारी हुई है, जिससे गंगोत्री हाईवे के किनारे मौजूद पहाड़ियों पर जगह-जगह हिमखंड आ गए हैं। मंगलवार शाम को धराली गांव से कुछ किमी आगे मौजूद चांगथांग ग्लेशियर में हिमस्खलन शुरू हो गया, जिससे गंगोत्री हाईवे पर धराली से गंगोत्री धाम के बीच यातायात बाधित हो गया। मुखबा गांव के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि भारी मात्रा में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन के साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन भी होने लगा है।

विज्ञापन

शुक्रवार तक हाईवे सुचारू होने की उम्मीद

भूस्खलन के कारण विगत दिनों गंगनानी के पास भी हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ कर्मचारियों ने खोल दिया था। बृहस्पतिवार को मुखबा-हर्षिल, गंगनानी-सुनगर के बीच पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की वजह से हाईवे बाधित हो गया है।

वहीं चांगथांग ग्लेशियर के कारण धराली से आगे अभी भी वाहनों की आवाजाही बाधित है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed