फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhopal bjp MP sadhvi pragya statement on teen talaq law

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा ने तीन तलाक कानून को लेकर कही ये बात

Sun, 23 Jun 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 23 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
bhopal bjp MP sadhvi pragya statement on teen talaq law
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वालीं भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तीन तलाक कानून की वकालत करते हुए इसे बेहद जरूरी करार दिया। कहा कि लड़कियां अपना परिवार छोड़ दूसरे परिवार में आती हैं।

विज्ञापन


लड़कियां अपना जीवन लगा देती हैं और एक मिनट में उन्हें तलाक देकर निराश्रित कर दिया जाता है, जो बेहद अनुचित है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को मंगलौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पत्रकारों से रूबरू थीं।

विज्ञापन

भगवा का बहुत अपमान हो चुका, अब यह सहन नहीं होगा

भगवा को सम्मान दिलाने की बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवा का बहुत अपमान हो चुका। अब यह सहन नहीं होगा। किसी कीमत पर ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। धर्म, ध्वजा और साधु संतों को सम्मान दिलाए जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर होगा।

धर्म का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब संसार में अधर्म बढ़ता है तो लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता की कमी हो जाती है। ऐसे में संतों का कार्य यह है कि वह राष्ट्र के निर्माण में सहयोग दें, देश के कल्याण के लिए कार्य करें। इस दौरान उनके साथ महामंडलेश्र साध्वी मैत्रेय यति, साध्वी निर्मला आदि भी मौजूद रहीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed