फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhole Baba's worship will be one month from today

आज से एक महीने तक होगी भोले बाबा की पूजा

Wed, 17 Jul 2019 02:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhole Baba's worship will be one month from today
इस वर्ष सावन की शुरुआत 17 जुलाई से हो रही है। इस महीने से व्रत और त्योहारों की भी शुरुआत हो जाएगी। सावन के एक महीने में भगवान शिव की आराधना कर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह माह माता पार्वती की पूजा के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। इस महीने भोले बाबा और माता पार्वती अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस बार सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को होगा। जबकि माह का समापन 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि इस बार सावन में चार सोमवार हैं। सोमवार को व्रत करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। जबकि मंगलवार का दिन माता पार्वती के लिए होता है।
विज्ञापन

30 को मनाई जाएगी शिवरात्रि
इस बार शिवरात्रि 30 जुलाई को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि पर भोले बाबा को जल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का शुभ मुहूर्त सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
विज्ञापन

श्रावण माह का पौराणिक महत्व
कहा जाता है कि भोलेनाथ ने अपने ससुर महाराजा दक्ष प्रजापति से कहा था कि सावन महीने में वह कैलाश पर्वत से उतर कर दुनिया के हर शिवलिंग में वास करेंगे। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाएगा तो वह गंगाजल बनकर स्वयं शिव को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों की हुई भव्य सजावट
सावन शुरू होने के साथ ही द्रोणनगरी के शिवालयों की भव्य सजावट शुरू हो गई है। मंदिरों में शिवालयों को फूल मालाओं व रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णा गिरि महाराज ने बताया कि सावन के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति के साथ मिलकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर दिन मंदिर में भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed