{"_id":"6592357b70c69c43450dfd94","slug":"bhel-contract-worker-shot-himself-with-a-licensed-pistol-in-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भाजपा नेता ने रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भाजपा नेता ने रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 01 Jan 2024 09:24 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:24 AM IST
सार
पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली और लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता और भेल के संविदा कर्मचारी ने संदिग्ध हालात में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में लिया। मौके से फायर किए गए तीन कारतूस बरामद हुए हैं, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना रविवार देर रात की है। पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38) ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली और लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिजन उसे रानीपुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, कोतवाल विजय सिंह, रेल चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: नए साल के पहले दिन छाया घना कोहरा... जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रविवार रात पहले विजयंत ने छत पर जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड हवा में फायर किए फिर नीचे आकर कमरे के बाहर बने मंदिर के आगे खड़े होकर अपने माथे से रिवाल्वर सटाकर गोली मार ली। विजयंत चौधरी भाजपा के नमो एप में हरिद्वार जिला संयोजक थे। उनका तीन साल का बेटा है और पिता जसवंत चौधरी भेल के रिटायर कर्मचारी हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। लोग लेनदेन को लेकर तनाव की बात कह रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।