{"_id":"5eb63e75ec834416d7609663","slug":"bheemtal-fear-of-corona-infection-people-protest-of-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण की आशंका जता खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण, नदी में धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : कोरोना संक्रमण की आशंका जता खनन के विरोध में उतरे ग्रामीण, नदी में धरने पर बैठे
Sat, 09 May 2020 06:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भीमताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 09 May 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
mining, protest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमरानी में खनन शुरू होते ही शनिवार की सुबह लोग भड़क गए। कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताते हुए सैकड़ों लोग खनन बंद करने को लेकर प्रशासन के खिलाफ नदी में ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का गुस्सा देख अफसर मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद खनन बंद होने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
भौर्सा के पूर्व प्रधान राजू पलड़िया ने बताया कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण के चलते ग्रामीण खनन बंद करने को लेकर मांग करते आ रहे हैं। प्रशासन ने उनकी मांग को दरकिनार कर राजस्व की खातिर खनन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जब-तक खनन बंद नहीं हो जाता, तब तक ग्रामीण विरोध करेंगे।
विज्ञापन
अमृतपुर के प्रधान डीके शर्मा ने कहा कि देश भर में कोविड-19 के फैलते संक्रमण के बावजूद सरकार और प्रशासन राजस्व के लिए ग्रामीणों की जान की परवाह किए बिना खनन कराने में लगे हुए हैं। इधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने भी डीएम सविन बंसल से खनन बंद करने को कहा है।
विज्ञापन