फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharsar University will become Central University

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शुरू हुई प्रक्रिया, भरसार विवि बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Mon, 21 Oct 2019 09:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 21 Oct 2019 09:42 AM IST
सार

  • राज्य सरकार से बातचीत पूरी, जल्द हो सकती है घोषणा

विज्ञापन
Bharsar University will become Central University
मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (निशंक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार विवि) जल्द केंद्रीय विश्वविद्यालय बन सकता है। इस पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कसरत शुरू कर दी है। राज्य सरकार से शुरुआत चरण की बातचीत भी हो गई है। जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, भरसार विवि से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का खास जुड़ाव रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह आज भरसार विवि है, वहां कभी एक बगीचा हुआ करता था। डॉ. निशंक के पिता स्व. परमानंद पोखरियाल वहां माली हुआ करते थे। डॉ. निशंक अपने पिता के साथ अक्सर वहां जाते थे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार में जब डॉ. निशंक को जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने इस जगह पर माली प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। उसके बाद जब वह पर्वतीय विकास मंत्री बने तो उन्होंने इसे महाविद्यालय बनाया। उत्तराखंड के सीएम बनने के उन्होंने इस महाविद्यालय को भरसार विवि बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में इस विवि को केंद्रीय दर्जा देने की शुरुआत हो गई है। इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत से शुरुआती बातचीत पूरी हो चुकी है। 


गढ़वाल विवि के बाद दूसरा केंद्रीय विवि

अभी तक उत्तराखंड में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय चल रहा है। इसे वर्ष 2009 में केंद्रीय विवि का दर्जा मिला था। अगर भरसार विवि को भी केंद्रीय दर्जा मिलता है तो प्रदेश में केंद्रीय विवि की संख्या दो हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed