{"_id":"580200c34f1c1b210328e461","slug":"bhargu-rashan-new-uttarakhand-bsp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर गाज, अब भर्गू राशन राव को कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः बसपा प्रदेश अध्यक्ष पर गाज, अब भर्गू राशन राव को कमान
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 15 Oct 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही एकबार फिर से बसपा में उलटफेर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो के नेतृत्व में लखनऊ में हुई बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार को करारा झटका लगा है। सतीश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर महासचिव बना दिया गया है। साथ ही अब प्रदेश की कमान भर्गू राशनराव को दी गई है। यही नहीं पूर्व में हटाए गए सूरज मल्ल, सीपी सिंह और नत्थू सिंह की भी बसपा में वापसी हो गई है। फेरबदल से अब कुछ और बसपाइयों की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड और खासतौर से हरिद्वार जिले में बसपा की कमजोर होती स्थिति के बाद पार्टी सुप्रीमो ने व्यापक फेरबदल का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार को हटाकर भर्गू राशनराव को उत्तराखंड की कमान सौंपी गई है। यही नहीं जिला पंचायत चुनाव से पहले और बाद में बसपा से हटाए गए कुछ नेताओं की वापसी हुई है, जबकि अन्य के लिए भी द्वार खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से जारी किए गए निर्देश के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। मालूम हो कि उत्तराखंड में बसपा का सबसे अधिक प्रभाव हरिद्वार जिले में ही है। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले से तीन बसपा विधायक चुनाव भी जीते थे, जबकि कई प्रत्याशी नजदीकी अंतर से चुनाव हारे थे, लेकिन इसके बाद बदली परिस्थितियों में बसपा के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे सूरज मल्ल, सीपी सिंह और नत्थू सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
विज्ञापन
यही नहीं जिला पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व विधायक शहजाद को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पर अंगुली उठने लगी थी। जिला पंचायत चुनाव में टिकट बेचने के आरोपों के साथ ही उन पर तमाम सवाल खड़े होने लगे थे। बसपा से हटाए गए दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी सुप्रीमों के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार की पोल खोलकर रख दी थी। माना जा रहा है कि इसी कारण बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड में व्यापक फेरबदल का निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश कुमार की सुनिए
मुझे प्रदेश अध्यक्ष से हटाकर अब प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मुझे हरिद्वार की भी जिम्मेदारी दी गई है। यह पार्टी हाईकमान का निर्णय है, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे निष्ठापूर्वक निभाया जाएगा। कुछ पुराने नेताओं की पार्टी में फिर से वापसी हुई है। आगे जैसा पार्टी नेतृत्व तय करेगा उसके अनुसार काम किया जाएगा।