{"_id":"65d8739d6de882a9f205b661","slug":"bharatiya-kisan-union-leader-rakesh-tikait-reached-haridwar-today-and-told-for-kisan-andolan-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: हरिद्वार पहुंचे राकेश टिकैत, लिया जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: हरिद्वार पहुंचे राकेश टिकैत, लिया जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद
Fri, 23 Feb 2024 06:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:19 PM IST
सार
Haridwar News: राकेश टिकैत ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत ने लिया जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनकी कुशलता पूछी और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि किसानों को खेती का भाव चाहिए। सरकार अगर इसमें किसान का साथ नहीं देगी तो आंदोलन होगा ही। देश में किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में सरकार को कृषि को मजबूती देनी ही पड़ेगी। खेती-किसानी को बचाना पड़ेगा। जब गांव के किसानों के हाथ मजबूत होंगे तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकेगा। अगर किसानों से हटाकर कंपनियों को खेती की जिम्मेदारी दी ई तो देश फिर गुलाम होगा।
विज्ञापन