फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bharat band in uttarakhand latest news : Dehradun district divided into nine zones and 21 sectors, videography everywhere

भारत बंद : नौ जोन और 21 सेक्टर में बंटा देहरादून जिला, हर जगह होगी वीडियोग्राफी 

Mon, 07 Dec 2020 08:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
bharat band in uttarakhand latest news :  Dehradun district divided into nine zones and 21 sectors, videography everywhere
डीआईजी अरुण मोहन जोशी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

देहरादून भारत बंद के मद्देनजर डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने सभी अधिकारियों को हर मौके की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले को नौ जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन


जोन में सीओ और सेक्टर में थाना प्रभारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखने के लिए पीआरओ सेक्शन के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगी है। 

पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद डीआईजी ने दोनों एसपी और सभी सीओ के साथ बैठक की। उन्होंने शहर से लेकर देहात तक सभी जगहों पर पुलिस बल के पर्याप्त नियुक्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि किसी भी स्थिति में कोई गतिरोध नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई इस तरह की समस्या आती है तो प्रतिनिधियों के साथ बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाए। मौके पर क्या स्थिति रहती है इसके लिए हर वक्त वीडियोग्राफी करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश 

- एलआईयू इंस्पेक्टर तत्काल प्रभाव से सूचनाएं इकट्ठा कर अपने अधीनस्थों को निर्देशित करें। 
- कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या आती है तो इसके लिए वीडियोग्राफी के लिए सीपीयू की ड्यूटी लगाएं। 
- सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एलआईयू व पीआरओ की ड्यूटी लगाई। 
- किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में जोन व सेक्टर पर भारी को इसकी तत्काल सूचना दी जाए। 

हिंसा किसी भी दशा में नहीं होगी बर्दाश्त: डीजीपी 

किसानों के प्रस्तावित भारत बंद को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बंद के दौरान शांति बनाए रखने का आह्वान करें। इस दौरान जबरदस्ती बंद नहीं कराया जाए और हिंसा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीजीपी अशोक कुमार सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 13 जनपद प्रभारियों से मुखातिब हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिलों को जोन व सेक्टर में बांटकर संबंधित मजिस्ट्रेट की तैनाती भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इंटेलीजेंस और एलआईयू को भी सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने कहा कि सभी जिलों में सोशल मीडियो मॉनिटरिंग सेल के जरिये हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों और झूठे मैसेज करने वालों को चिह्नित किया जाए। इसके बाद उनके खिलाफ नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मीटिंग के माध्यम से डीजीपी ने अन्य दिशा निर्देश भी दिए। इनमें अपराधियों के विरुद्ध शुरू हुए अभियान को तेजी से चलाने को कहा गया। उन्होंने इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी युद्धस्तर पर करने को कहा। कांफ्रेंसिंग में डीजी वी मुरुगेशन, आईजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान, निदेशक यातायात केवल खुराना, एसटीएफ डीआईजी रिदिम अग्रवाल, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे आदि अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed