{"_id":"6020425f8ebc3e27e219c39e","slug":"bhandaribagh-race-course-rob-to-be-the-city-s-lifeline-city-news-drn3701038159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की लाइफ लाइन बनेगा भंडारीबाग-रेसकोर्स आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की लाइफ लाइन बनेगा भंडारीबाग-रेसकोर्स आरओबी
विज्ञापन
रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को भंडारीबाग-रेसकोर्स रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आरओबी के बनने से लोगों को फायदा होगा। पटेलनगर से धर्मपुर-रेसकोर्स आने-जाने वालों को अनावश्यक चक्कर नहीं काटने होंगे। वहीं, सहारनपुर रोड पर भी इससे यातायात का दबाव कम होगा।
रेस्ट कैंप पथरीबाग में आरओबी का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इससे लोगों का समय और ईंधन बचेगा। यातायात का दबाव कम करने के लिए पांवटा-सहसपुर से मसूरी और पांवटा- सहसपुर से शिमला बाईपास होते हुए आशारोड़ी तक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना बजट नहीं मिला, लेकिन इस वर्ष कोरोना की परेशानियों के बावजूद 630 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। कहा कि भविष्य में सुगम व सुरक्षित यातायात के लिए दूनवासियों को मेट्रो का भी लाभ मिलेगा। इस दौरान ग्लेशियर टूटने की घटना का पता चला तो मुख्यमंत्री आधे कार्यक्रम से ही चले गए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान चकराता रोड पर भी यातायात का बहुत अधिक दबाव था, लेकिन चौड़ीकरण के बाद अब वहां यातायात काफी सुगम हो गया है। आरओबी बनने के बाद इस पूरे इलाके में भी यातायात का दबाव कम होगा। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, रविंद्र कटारिया, धर्मपाल रावत, पूनम ममगाई, नवीन नौटियाल, राकेश जुयाल, राजीव उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
लोगों ने मुख्यमंत्री को बताईं समस्याएं
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। विधायक विनोद चमोली ने इंदिरा पुरी फॉर्म स्थित पुल पर दोनों ओर जाल लगवाने, दीपनगर एवं केदारपुर को जोड़ने वाले पुल के स्थान पर गाटर पुल का निर्माण करने, लोहिया नगर से देवर्षि एनक्लेव तक गाटर पुल का निर्माण करने, कारगी क्षेत्रों में घरों के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन को हटवाने, आईएसबीटी से कबाड़ी बाजार तक हाई टेंशन लाइन को अंडर ग्राउंड कराने, चंद्रमणि मंदिर स्थित गौतम कुंड को देवस्थानम बोर्ड की सूची में शामिल करने, क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण करने, त्यागी रोड नई बस्ती में नाले का निर्माण करने, हरिद्वार बाईपास स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को अन्यत्र स्थापित करने, चंदन नगर स्थित शिव कुष्ठ आश्रम में भवनों का जीर्णोधार करने, रेसकोर्स वैली से सी ब्लॉक तक नाली का निर्माण करवाने, गीत नगर में माध्यमिक विद्यालय के उच्चीकरण और छावनी परिषद के स्कूल में दिव्यांग कक्ष के निर्माण की मांग की।
----
पहले भी हो चुका आरओबी का शिलान्यास
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आरओबी का शिलान्यास किया था। तब आईएसबीटी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चार फ्लाईओवर व आरओबी का शिलान्यास किया था, जिसमें यह भी शामिल था। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस के समय मंजूर हो चुकी योजनाओं को अपना बता रही है। सरकार को चाहिए कि वो अपनी योजनाएं बनाए और उनका लाभ जनता को पहुंचाए।

रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखर?