{"_id":"61478c298ebc3eb7813edf06","slug":"bhakiyu-s-mahapanchayat-will-be-held-in-luxor-on-22nd-city-news-drn3909138184","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 सितंबर को हरिद्वार के लक्सर में आयोजित महापंचायत की तैयारी में जुटा भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 सितंबर को हरिद्वार के लक्सर में आयोजित महापंचायत की तैयारी में जुटा भाकियू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की महापंचायत 22 सितंबर को लक्सर में आयोजित होगी। महापंचायत की सफलता के लिए यूनियन ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को प्रदेश प्रभारी ऊषा तोमर ने प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों से महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही 27 को आयोजित भारत बंद को भी सफल बनाने के लिए निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रभारी ने हाईकमान के आदेश अनुसार संगठन का विस्तार करते हुए रिटायर्ड आईएएस सुरेंद्र सिंह पांगती को संगठन के विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। गौतम को प्रदेश कार्यालय में मीडिया प्रभारी, विनोद नेगी को महानगर देहरादून उपाध्यक्ष, राघव दुआ को महानगर देहरादून का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान ऊषा तोमर ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि 22 सितंबर 2021 को जनपद हरिद्वार के लक्सर में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत मे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। बैठक में पछवादून के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष विपिन खन्ना, जिला देहरादून के संरक्षक जगबीर सिंह शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता पीसी थपलियाल, राहुल सिंह, राहुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नेक मोहम्मद आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान अमर पुंडीर, किसान नेता धीरेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह आर्य, चौधरी सहदेव सिंह, राजीव पूनिया, प्रेम बालियान आदि मौजूद रहे।