फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhagwat Katha Vyas Dr. Sundar Parashar Maharaj said

Dehradun News: ‘ऋषियों की भांति हमें भी प्रकृति का करना होगा संरक्षण’

Mon, 29 Jul 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha Vyas Dr. Sundar Parashar Maharaj said
भागवत कथा व्यास डॉ. सुंदर पराशर महाराज ने कहा कि ऋषियों की तरह हम सभी को प्रकृति का संरक्षण करना होगा। आज जिस रफ्तार से मनुष्य प्रकृति का दोहन कर रहा है। उसके कारण प्रकृति का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। हम वैदिक विधि को जीवन में अपनाकर प्रकृति का विनाश होने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार को स्वर्गपुरी आश्रम की ओर से रेसकोर्स मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास डॉ. सुंदर पराशर महाराज ने श्रद्धालुओं को ईश्वर और प्रकृति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने प्रकृति को मनुष्य के लिए रचा है, लेकिन मनुष्य अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए विनाश को आमंत्रित कर रहा है। वैदिक संस्कृति के माध्यम से हमारे ऋषियों ने हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया है। मनुष्य या समाज यदि सुख की कामना रखता है तो उसे प्रकृति के संरक्षण के बारे में सोचना होगा। अंध विश्वास से देश और समाज का विकास संभव नहीं है। इस दौरान यशपाल टंडन, रमेश नरूला, श्याम सुंदर वाधवा, अंकित सचदेवा, राजीव आनंद, अमृतलाल सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed