फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Before passing the map of a big project the impact on traffic will be seen Uttarakhand News

Uttarakhand: बड़े प्रोजेक्ट का नक्शा पास करने से पहले देखा जाएगा यातायात पर प्रभाव, नई व्यवस्था होगी लागू

Sat, 10 Aug 2024 12:21 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Aug 2024 12:21 PM IST
सार

आवास विभाग नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। नक्शे के आवेदन के साथ ट्रैफिक इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
Before passing the map of a big project the impact on traffic will be seen Uttarakhand News
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब शहरों में कोई भी बड़ा आवासीय या व्यावसायिक प्रोजेक्ट बनाने से पहले उसका यातायात पर प्रभाव देखा जाएगा। आवास विभाग नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। ट्रैफिक इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट के आधार पर ही उस प्रोजेक्ट का नक्शा प्राधिकरणों से पास हो सकेगा। अगर रिपोर्ट सही नहीं हुई तो नक्शा भी पास नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


शहरों में तेजी से बड़े-बड़े मॉल, आवासीय प्रोजेक्ट बन रहे हैं। इन प्रोजेक्ट की वजह से कई जगह पर यातायात की समस्या सामने आती है। बीते दिनों में उन सड़कों पर भी परियोजनाएं बन गईं, जहां यातायात का पहले से ही भारी दबाव रहता है। आसपास स्कूल होने की वजह से भी परेशानी होती है। ऐसे में उस परियोजना से आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


लिहाजा, आवास विभाग ने इसका हल निकाला है। किसी भी आवासीय या व्यावसायिक परियोजना का नक्शा जमा कराने से पहले अब बिल्डर को पहले ट्रैफिक असेसमेंट कराना होगा। बिल्डर अपनी रिपोर्ट में ये बताएगा कि जहां परियोजना प्रस्तावित है, वहां यातायात का दबाव कैसा है। वहां की सड़क की चौड़ाई कितनी है और उसके सापेक्ष प्रतिदिन या प्रति घंटे वाहनों की आवाजाही कैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बदलाव लागू करने पर मंथन
आसपास कोई स्कूल, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थल तो नहीं है, जिससे यातायात प्रभावित होता हो। इसकी रिपोर्ट संबंधित प्राधिकरण में जमा होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही नक्शा पास करने का फैसला लिया जाएगा। शासन स्तर पर ये बदलाव लागू करने पर मंथन चल रहा है। आवास विभाग के अफसरों ने बताया कि जल्द ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...सनकी पार्टनर:  बेटे की चाहत में दो शादियां और दो लिव इन रिलेशन बनाए, महिला ने बताई करतूत सुनकर आयोग भी हैरान

केवल बड़ी परियोजनाओं के लिए नियम

आवास विभाग का ये नियम केवल बड़ी परियोजनाओं के लिए होगा। छोटे प्रोजेक्ट के लिए पूर्व के नियमों से ही नक्शा पास होगा। राजधानी दून समेत कई शहरों में बढ़ते शहरीकरण के बीच यातायात की बड़ी समस्या बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed