{"_id":"63e4060fd03bb293d90a51ca","slug":"bed-diet-dled-trained-unemployed-thundered-at-education-ministers-residence-dehradun-news-c-5-drn1037-72871-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: शिक्षा मंत्री आवास पर गरजे बीएड, डाइट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: शिक्षा मंत्री आवास पर गरजे बीएड, डाइट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बीएड, डाइट डीएलएड प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री आवास का घेराव किया। प्रशिक्षितों ने कहा कि विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों पर वर्ष 2018, 2020, 2021 में लगभग 3000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी लेकिन चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है। इससे उम्र की सीमा पार कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश है।
महासंघ के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद राणा का कहना है कि वह लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, विभाग उनकी मांग पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। बागेश्वर से पहुंचे नरेंद्र रौतेला ने कहा कि उनकी राजकीय सेवा के लिए निर्धारित उम्र की सीमा पूरी हो चुकी है और भविष्य में होने वाली भर्ती में उनका आवेदन कर पाना संभव नहीं है। विभाग को तुरंत ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता शाह ने कहा कि सरकार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे नहीं तो प्रशिक्षित बेरोजगारों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर राजीव राणा, मनोज, प्रवीण खजाना, राकेश, प्रीति, मधु मौजूद रहे।