फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   become voter 12 march

अब 12 मार्च बन सकते हैं मतदाता

Mon, 10 Mar 2014 12:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Mar 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
become voter 12 march

रविवार को वोटर बनाने के अभियान के दौरान कई बूथों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने, वोटर लिस्ट और फॉर्म छह उपलब्ध न होने की शिकायतों पर डीएम ने अभियान को तीन दिन और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अफरातफरी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि अब 10, 11 और 12 मार्च को भी मतदाता बनाने का अभियान चलाया जाएगा। रविवार को बीएलओ के नहीं पहुंचने से मची अफरातफरी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि मतदाता बनाने के अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अनिवार्य रूप से बूथों पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। अपील की है कि एक जनवरी 2014 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवक अपने नजदीकी पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम शामिल करा लें। इसके अलावा वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को भी दुरुस्त किया जाए।

785 बूथ पर 21550
फॉर्म भरे
तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद रविवार को लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म छह भरे हैं। मतदाता बनने के उत्साह में जब लोगों को फॉर्म छह नहीं मिले तो फोटो स्टेट करा ली।

तहसीलदार सदर संगीता कनौजिया ने दावा किया है कि 785 बूथों पर कुल 21550 फॉर्म भरे गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि जहां बीएलओ को पहुंचने में देरी हुई थी, वहां अमीनों, लेखपालों को भेजकर काम कराया गया।

कहीं बीएलओ गायब तो कहीं वोटर लिस्ट
निर्वाचन आयोग के वोटर बनाने के विशेष अभियान को पलीता लग गया। कई स्थानों पर बीएलओ नदारद थे कई जगहों पर वोटर लिस्ट।

कई बूथों पर पहुंचे अधिकतर बीएलओ के पास फॉर्म छह नहीं थे। वहीं, तहसीलों में 30 हजार फार्म डंप पड़े रहे। सबसे अधिक छीछालेदर वोटर लिस्ट उपलब्ध न होने के कारण हुई। वोटर लिस्ट का अवलोकन किए बिना लोग लौट गए।

भारतखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय एमडीडीए कॉलोनी के बूथ पर न तो बीएलओ थे न वोटर लिस्ट। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर राजेश दुबे सबको फोन करते रहे। बताया कि हर बार फॉर्म छह भरता हूं, लेकिन मतदाता पहचान पत्र नहीं मिलता।

हार कर जिलाधिकारी से शिकायत की। यही हाल सेवला खुर्द में रहा। लोग वोटर लिस्ट न होने की वजह से परेशान रहे।
रविवार सुबह जब बूथों पर लोगों को फॉर्म छह नहीं मिले तो हायतौबा मचने लगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, एडीएम प्रशासन सोनिका, सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत समेत अन्य अधिकारी अपने वाहनों पर फॉर्म छह रखकर बूथों पर गए, लेकिन तब तक बहुत लोग जा चुके थे।

निर्वाचन आयोग के मकसद में लगा पलीता
उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना था कि मुख्य काम वोटर लिस्ट के अवलोकन का था। निर्वाचन आयोग के इसी मकसद में पलीता लग गया।

निर्वाचन कार्यालय में लोगों और अफसरों के फोन आते रहे। बताया गया कि तहसील में वोटर बनाने के अभियान के लिए 30 हजार फॉर्म पहुंचा दिए गए थे, लेकिन पता नहीं चला कि फॉर्म कहां डंप कर दिए गए।  


पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र, खुड़बुड़ा, गुरु रामराय, राजारोड, गांधी रोड, डालनवाला, डीएवी, डीबीएस, गुरुनानक स्कूल, चुक्खू, लुनिया मोहल्ला, रेसकोर्स में बीएलओ नहीं पहुंचे।

इसकी शिकायत विधायक राजकुमार ने डीएम से की। विधायक ने अभियान पांच दिन बढ़ाए जाने की मांग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed