फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bear head got stuck in a canister while looking for food forest workers freed it Jyotirmath Chamoli News

Chamoli: परसारी गांव में इस हाल में दिखा भालू का बच्चा, घर की सीढ़ियों तक पहुंचा, चार घंटे फंसी रही जान

Thu, 21 Nov 2024 08:46 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Nov 2024 08:46 AM IST
सार

चार घंटे तक एक भालू के बच्चे की जान फंसी रही। भालू के बच्चे ने कुछ खाने के लिए कनस्तर में मुंह डाला। कनस्तर के साथ ही वह एक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गया। कुछ देर तक ऐसे ही घूमता रहा।

विज्ञापन
Bear head got stuck in a canister while looking for food forest workers freed it Jyotirmath Chamoli News
कनस्तर में फंसा भालू का सिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परसारी गांव में खाने की तलाश में एक भालू का बच्चा घर के पास तक जा पहुंचा और उसका सिर कनस्तर में फंस गया। शाम को करीब चार घंटे बाद वन विभाग के कर्मियों ने भालू को कनस्तर से मुक्त कर जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन

भालू की उम्र करीब एक साल है। क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है और बुधवार दोपहर करीब एक बजे तो भालू का बच्चा खाने की तलाश में परसारी गांव तक जा पहुंचा। भालू के बच्चे ने कुछ खाने के लिए कनस्तर में मुंह डाला, मगर कनस्तर का मुंह छोटा होने से भालू सिर बाहर नहीं निकल पाया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Army Recruitment: बेरोजगारी का आलम...20 हजार का रेला उमड़ा, आठवीं पास की भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

भालू कनस्तर के साथ ही एक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गया। वह कुछ देर तक ऐसे ही घूमता रहा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कनस्तर को काटकर शाम करीब पांच बजे भालू के बच्चे को इससे मुक्त कराया और जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed