{"_id":"ee9f04ea66268258e3955cb5c285038d","slug":"bear-attack-on-women-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही महिला पर भालू का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही महिला पर भालू का हमला
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 11 Oct 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में घर के पास खेत में काम कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे लहुलूहान हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, गांव में भालू के पहले हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। रविवार सुबह लक्ष्मी देवी (23) पत्नी सुशील चौहान निवासी ग्राम जामल, ब्लॉक यमकेश्चर, पौड़ी गढ़वाल पड़ोस की दो महिलाओं के साथ घर पास खेत में गई थी।
विज्ञापन
महिलाएं खेत में काम कर रही थी, तभी खेत के ऊपर बने ढांग से एक भालू ने नीचे छलांग लगाई और लक्ष्मी पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से जब तक वह संभलती भालू ने उसकी जांघ का मांस नोच लिया और नाखून से कपड़े फाड़ने लगा।
चीख पुकार सुनकर समीप दूसरे खेत में काम कर रही साथी महिलाएं दौड़ी और भालू पर पत्थर से हमला कर बमुश्किल उसे भालू के चुंगल से छुड़ाया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। भीड़ देख भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने लहुलूहान हालत में ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, ग्रामीण बलवंत सिंह, दिनेश चौहान, मनोज सिंह, अरुण ने बताया कि गांव में भालू के हमले की पहली घटना है, जिससे गांव में दहशत बनी है।
विज्ञापन