60 साल की हीरा की हिम्मत देख भागा खूंखार भालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 वर्षीय हीरा देवी ने अपनी हिम्मत के दम पर जंगली भालू को खदेड़ दिया। इस संघर्ष में हीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्हें उपचार के लिए पहले पाबौ और फिर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है।
पौड़ी के नौडी, अंताखोली गांव निवासी हीरा देवी मंगलवार 10 नवंबर को अपनी बहू के साथ गांव के पास जंगल गई थी। इसी दौरान एक भालू ने हीरा देवी पर हमला कर दिया। भालू ने हीरा देवी की गर्दन और छाती पर नाखून गड़ा दिए।
उपचार के बाद दोनों सास बहू की हालत बेहतर
पास में ही घास काट रही बहू ने यह देखा तो वह मदद को चीखी। इससे भालू का ध्यान भटका तो हीरा देवी ने फौरन दरांती से भालू के चेहरे पर वार कर दिया।
एकाएक हुए हमले से घबराया भालू जंगल में भाग गया। इसी बीच पैर फिसलने से बहु भी घायल हो गई। हीरा देवी के पुत्र गोविंद भट्ट ने बताया कि इसके बाद उनकी मां और पत्नी दोनों को पाबौ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां से उपचार के बाद दोनों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि उपचार के बाद अब दोनों की हालत बेहतर है।