फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Be careful while driving, lest mistakes spoil

Dehradun News: वाहन चलाते समय रखें ध्यान, कहीं गलतियां बिगाड़ ना दे नए साल का जश्न

Thu, 26 Dec 2024 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Be careful while driving, lest mistakes spoil
Iनए साल के जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रिंक एंड ड्राइव समेत कई गलतियां पड़ सकती हैं भारी
विज्ञापन

I

Iनए साल का जश्न मनाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ गलतियां आपके जश्न को बिगाड़ सकती हैं। नए साल के दिन राजधानी के चाैक-चौराहों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। सड़क पर खुले में कोई शराब पीता हुआ मिलेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन चलाते समय नियमों को अनदेखा किया तो जश्न में व्यवधान पड़ सकता है। आपको नए साल की रात हवालात में बितानी पड़ सकती है।I
Iनया साल आने में अब चंद ही दिन बाकी हैं। लोगों ने इसके जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के साथ ही मसूरी में भी बार, होटल सहित अन्य स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दून पुलिस ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने हुडदंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ओनएनजीसी चौक पर हुए हादसे के बाद से दून में ड्रिंक एंड ड्राइव पर काफी सख्ती की गई है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। नए साल को लेकर भी दून पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव पर विशेष ध्यान रखा है। शहर में तैनात फोर्स को एल्कोमीटर दिया गया है। यदि कोई भी शराब पीकर वाहन चलाता मिला तो पुलिस कार्रवाई के साथ ही उसे हिरासत में ले सकती है।I
विज्ञापन

I
I
I18 बैरिकेडिंग पर होगी चेकिंगI
Iनए साल के जश्न को लेकर रूट डायवर्जन के साथ ही अन्य गतिविधियों पर सख्ती के लिए शहर में 18 बैरिकेडिंग बनाए गए हैं। इस पर पुलिसकर्मी एल्कोमीटर के साथ तैनात होंगे और चेकिंग होगी। कहीं भी कुछ गड़बड़ी मिली तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iशहर से मसूरी तक 900 अधिकारी-पुलिसकर्मी होंगे तैनात
I
Iनए साल का जश्न इस बार पुलिस के सख्त पहरे में मनेगा। इसके लिए शहर से लेकर मसूरी तक 900 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये शहर से मसूरी तक कानून व्यवस्था संभालेंगे।

I
I
I
Iएक हजार से अधिक पर हुई ड्रिंक एंड ड्राइव में कार्रवाई
I
Iतीन महीने में ड्रिंक एंड ड्राइव में 1115 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही इनके वाहनों को भी सीज किया है।
I

Iनए साल के जश्न के दौरान दून में कड़ी सुरक्षा रहेगी। जश्न मनाने के साथ ही यातायात नियमों के पालन का ध्यान रखे। यदि किसी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया या शराब पीकर हुडदंग मचाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अजय सिंह, एसएसपीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article