फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bcci may take Uttarakhand cricket future Decision soon

उत्तराखंड में क्रिकेट की मान्यता पर बीसीसीआई से जल्द फैसले की उम्मीद

Wed, 10 Jul 2019 09:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Bcci may take Uttarakhand cricket future Decision soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य की बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता पर बहुत जल्द फैसला हो सकता है। प्रशासकों की समिति (सीओए) ने राज्य के चारों क्रिकेट संघों को अपना पक्ष रखने का समय दिया है। संघों के एकजुट न होने के चलते बीसीसीआई अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। 15 जुलाई के बाद राज्य की पूर्ण मान्यता पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इस मामले में जल्द फैसला होने की उम्मीद बंधने लगी है। राज्य गठन के करीब 19 वर्ष होने के बावजूद राज्य को बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता नहीं मिल पाई है। चार प्रमुख रूप से सक्रिय संघों के पदाधिकारी एकजुट होकर काम करने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते यह मामला लटका हुआ है।
विज्ञापन


पिछले माह बीसीसीआई की दो सदस्यीय समिति ने राज्य का दौरा कर चारों संघों के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। संघों से उनके पास उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं, कार्यकारिणी, पूर्व में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबा करीम और अंशुमान गायकवाड़ की समिति ने सभी संघों से बातचीत के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की थी। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट में एक खेल संघ के पास पर्याप्त संसाधन और सुविधाएं होने का दावा करते हुए उनके पक्ष में सिफारिश की गई है।


इसके साथ ही सीओए ने अन्य संघों को भी उनका पक्ष रखने का समय दिया है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में बीसीसीआई चंडीगढ़ और उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन के लिए एडहॉक कमेटी बनाने का फैसला भी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed