फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BCCI matches will be held in seven stadiums in Uttarakhand

उत्तराखंड के सात स्टेडियम में होंगे बीसीसीआई के मैच, अगस्त अंत तक घोषित होगी टीम

Sun, 18 Aug 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Aug 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
BCCI matches will be held in seven stadiums in Uttarakhand

बीसीसीआई के आगामी सत्र में उत्तराखंड को करीब 100 मैचों की मेजबानी मिलने के बाद आयोजन स्थल के चयन की कवायद पूरी हो चुकी है। रणजी, विजय मर्चेंट, कूच विहार समेत अन्य टूर्नामेंट के मैचों के लिए सात ग्राउंड का चयन किया है। प्रत्येक मैच किस ग्राउंड पर होना है, बीसीसीआई के स्थानीय प्रतिनिधियों ने इसका प्रस्ताव तैयार कर बीसीसीआई को भेज दिया है। जैसे ही वह प्रस्ताव को मंजूरी देती है बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर बीसीसीआईडॉटटीवी पर मैचों के वेन्यू जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इन ग्राउंड में प्रस्तावित हैं मैच
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, देहरादून।
अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम देहरादून।
कसिगा स्कूल क्रिकेट ग्राउंड देहरादून।
सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून।
तनुष क्रिकेट एकेडमी देहरादून।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून।
हारलेंड क्रिकेट एकेडमी काशीपुर

उत्तराखंड में रणजी, विजय मर्चेंट, कूच विहार समेत अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के मैच होने हैं। मैचों की तिथि बीसीसीआई पहले ही जारी कर चुकी है। इसके बाद अब मैचों के ग्राउंड का प्रस्ताव बीसीसीआई को भेज दिया है। इस पर बीसीसीआई को निर्णय लेना है।
विज्ञापन

-अमित पांडेय, स्टेट कोऑर्डिनेटर, बीसीसीआई’

अगस्त अंत तक घोषित होगी उत्तराखंड टीम
उत्तराखंड क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे युवा खिलाड़ियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) सभी जिलों में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर रजिस्ट्रेशन भी शुरू होने की उम्मीद है। साथ ही अगस्त माह के अंत तक ट्रायल प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इस संबंध में सीएयू ने सभी जिलों की क्रिकेट एसोसिएशनों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों की होती रही अनदेखी
टीम ट्रायल में पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं की अनदेखी होती रही है। क्रिकेट सुविधाओं की तरह ही ट्रायल में भी महज तीन-चार जनपदों पर ही खास फोकस रहता है। इस बार कमान सीएयू के हाथ में आने के बाद देखने वाली बात यह होगी कि इस बार पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मौका मिलता है या फिर पुरानी सोच बरकरार रहेगी।


उत्तराखंड टीम के सेलेक्शन के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कुछ दिनों में खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। पूरी कोशिश है कि अगस्त माह के अंत तक टीम का सेलेक्शन हो जाए।
- महिम वर्मा, प्रभारी सचिव, सीएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed