अंडर-23 के मैचों के लिए प्रस्तावित ग्राउंड मांगे, बीसीसीआई ने जल्द रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) से देहरादून में एक नवंबर से होने वाले अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट के मैचों के लिए ग्राउंड की रिपोर्ट मांगी है। बीसीसीआई के जीएम (क्रिकेट ऑपरेशंस) सबा करीम ने सीएयू से मैचों के लिए ग्राउंड चयनित कर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
करीम के निर्देश पर सीएयू पदाधिकारी वेन्यू निर्धारित करने में जुट गए हैं। उम्मीद है अगले एक सप्ताह के भीतर सीएयू बीसीसीआई को रिपोर्ट भेज देगी। वेन्यू में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी, कसिगा क्रिकेट ग्राउंड, तनुष क्रिकेट ग्राउंड शामिल होंगे।
बता दें कि अंडर-23 पुरुष वनडे टूर्नामेंट के लिए देहरादून में इलीट ग्रुप-सी के उत्तराखंड में आठ मैच होने हैं। इसके अलावा भी अन्य टीमों के मैच होने हैं। टूर्नामेंट के नॉक आउट मैच की देहरादून को मेजबानी मिलना भी सीएयू की बड़ी उपलब्धि है।
बीसीसीआई की ओर से अंडर-23 टूर्नामेंट के मैचों के वेन्यू पर रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी मिली है। सीएयू सभी मैचों के वेन्यू जल्द तय करके बीसीसीआई को भेजेगी।
- महिम वर्मा, सचिव, सीएयू
विजय हजारे के बाद अब अंडर-23 का रोमांच
विजय हजारे ट्रॉफी के मैच बृहस्पतिवार को खत्म होने के बाद अब देहरादून में अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट का रोमांच देखने को मिलेगा। ग्रुप के मैचों के बाद टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मैच भी देहरादून में होंगे।
इलीट ग्रुप सी में उत्तराखंड के मैच
एक नवंबर : उत्तराखंड बनाम हरियाणा।
दो नवंबर : उत्तराखंड बनाम गोवा।
चार नवंबर: उत्तराखंड बनाम उड़ीसा।
सात नवंबर: उत्तराखंड बनाम हैदराबाद।
11 नवंबर: उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़।
13 नवंबर: उत्तराखंड बनाम सौराष्ट्र।
15 नवंबर : उत्तराखंड बनाम हिमाचल प्रदेश।
17 नवंबर : उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा।
नॉक आउट मैच
26 नवंबर: क्वार्टर फाइनल 2
26 नवंबर: क्वार्टर फाइनल 1
27 नवंबर: क्वार्टर फाइनल 4
27 नवंबर: क्वार्टर फाइनल 3
29 नवंबर: सेमीफाइनल 2
29 नवंबर: सेमीफाइनल 1
एक दिसंबर: फाइनल