फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bashik Maharaj's palanquin will come to Bana village for the first time

Dehradun News: बाणा गांव में पहली बार आएगी बाशिक महाराज की पालकी

Mon, 27 May 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Bashik Maharaj's palanquin will come to Bana village for the first time
त्यूणी। बाणा गांव में बाशिक महासू देवता की पालकी आज सोमवार को पहली बार आएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बाणा गांव में काली माता का मंदिर है। बाशिक महाराज काली माता के निमंत्रण पर उनके मेहमान के रूप में गांव में पधारेंगे। काली माता के भंडारी लछराम राणा ने बताया कि उनके जीवन में पहली बार बाशिक महासू देवता की पालकी माता के आग्रह पर गांव में आ रही है। खत बाणाधार के स्याणा कुंवर सिंह राणा ने बताया कि काली माता के कार सेवक देवता के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए पेयजल आपूर्ति, सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर कर्मचंद राणा, श्याम सिंह राणा, चतर सिंह राणा, हरदास, भोपाल सिंह, सरदार सिंह, बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed