फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baseball winners player honored

बेसबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

Mon, 08 Feb 2021 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Baseball winners player honored
देहरादून। गुलमर्ग, कश्मीर में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के बेसबाल खिलाड़ियों को रविवार को दून में सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में राज्य की महिला वर्ग की टीम ने स्वर्ण पदक और पुरुष वर्ग की टीम ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बेसबॉल संघ की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में अपर सचिव प्रताप सिंह शाह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। स्वर्ण पदक विजेता महिला वर्ग की टीम में अवंतिका, ममता नेगी, पारूल सिंह, अंजली नेगी, सपना नेगी, पृंशा भंडारी, जिया पंत, ऋतिका, निताली रावत, महिला शर्मा और प्रतीम तोमर कोच शामिल है। वहीं, कांस्य पदक विजेता पुरुष टीम में हिमांशु नेगी, कुलदीप राणा, भानु प्रकाश शर्मा, शुभम कुमार, मनीष राणा, बलवंत पांडा, नंदकिशोर, ऋषभ पोखरियाल, राहुल, कुलदीप सिंह राणा बीपीएस राणा कोच शामिल रहे। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष विमल हरनाल, पूर्व सचिव सतीश आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरूचरण सिंह, सचिव दयामोहन लखेड़ा, ज्योतिष घिल्डियाल, धर्मेंद्र भट्ट, एसके सार्की, राजेश ममगाईं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed