{"_id":"668b2f75c773753d67056eb5","slug":"barowala-fc-won-the-football-title-match-in-penalty-shootout-dehradun-news-c-5-1-drn1031-450744-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेनल्टी शूट में बड़ोवाला एफसी ने जीता फुटबाल का खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेनल्टी शूट में बड़ोवाला एफसी ने जीता फुटबाल का खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
दूसरे एचसी बजाज मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। पेनल्टी शूट तक पहुंचे खिताबी मुकाबले को बड़ोवाला एफसी ने 4-5 के स्कोर से जीत चैंपियनशिप अपने नाम की। फाइनल मैच से पहले टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए।
पवेलियन मैदान में खेले गए फाइनल मैच के रेगुलेशन टाइम में बड़ोवाला एफसी और दर्शना एफसी के बीच की दोनों ही टीमें एक-एक गोल कर बराबर पर रही। पहला गोल दर्शना एफसी के अर्जुन ने 14वें मिनट में किया। जबकि मैच के 28वें मिनट में नवीन ने बड़ोवाला के लिए गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मूसलाधार बारिश के चलते मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बाद में टाइ ब्रेकर के जरिए मैच का फैसला किया गया। जिसमें बड़ोवाला एफसी ने 5-4 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया।
इससे पहले दर्शना एफसी और बालाजी एफसी के बीच हुए पहले सेमीफाइनल में दर्शना ने 4-1 के स्कोर से मैच जीत फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बड़ोवाला एफसी की टीम गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 के स्कोर से हरा फाइनल में पहुंची। टूर्नामेंट के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरीश गोयल, राम प्रसाद, संजीव बजाज, नवीन नागलिया, राकेश उपाध्याय, आरएस रावत, मानस मेंगवाल, मुनीर अहमद, मदन प्रसाद, पीसी खन्तवाल, बीसी राणा, कुमार थापा, गुरु चरण सिंह, देवेंद्र सिंह गोसाई, मोहसिन खान, संजीव डोभाल आदि मौजूद रहे।