{"_id":"5d7121018ebc3e01702cff6c","slug":"bareilly-s-smuggler-caught-with-smacks-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरेली का तस्कर लाखों की स्मैक के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, बरेली का तस्कर लाखों की स्मैक के साथ दबोचा
Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 06 Sep 2019 08:20 AM IST
सार
- पुलिस की डर से दून में एजेंट ने डिलीवरी लेने से मना किया तो आरोपी ने हिमाचल जाने की बनाई थी योजना, बस से धरा
- एक दशक से सक्रिय खुर्शीद के पास से 610 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को प्रेमनगर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बरेली से तस्कर खुर्शीद देहरादून में स्मैक की डिलीवरी करने पहुंचा था लेकिन, लोकल एजेंट ने पकड़े जाने की डर से इसे लेने से साफ मना कर दिया। इस पर तस्कर ने हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 610 ग्राम स्मैक के साथ हिमाचल प्रदेश की रोडवेज बस से गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस बरेली के तस्कर के नेटवर्क के सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि देहरादून में सबसे ज्यादा फतेहगंज, बरेली का ड्रग्स नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए लगातार इस नेटवर्क पर चोट कर रही है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बरेली का एक तस्कर नशे की बड़ी खेप लेकर देहरादून पहुंचा है। पकड़े जाने की डर से वह हिमाचल प्रदेश में डिलीवरी देने के लिए रवाना होने वाला है। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम गठित की। प्र्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग कर हिमाचल प्रदेश की रोडवेज बस से तस्कर खुर्शीद निवासी रईया, नगला, थाना मीरगंज, बरेली को दबोचा। तलाशी में उससे 610 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपी खुर्शीद करीब एक दशक से इस धंधे में सक्रिय था। पहले वह दूसरे लोगों के साथ मिलकर स्मैक बेचता था। लेकिन अब केमिकल की मदद से स्मैक तैयार कर खुद बेचने लगा था। बुधवार को वह स्मैक की सप्लाई करने दून पहुंचा था, लेकिन लोकल एजेंट ने पुलिस की सख्ती पर डिलीवरी लेने से मना कर दिया। इस पर खुर्शीद ने सोलन, हिमाचल प्रदेश में माल देने की योजना बनाई। लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने कई तस्करों के नाम गिनाए हैं। सभी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ की ड्रग्स बरामद करने का दावा
एसएसपी ने दावा किया कि पुलिस पिछले एक माह में डेढ़ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। इनमें एक किलो 240 ग्राम स्मैक, चार किलो 754 ग्राम चरस, 2477 नशे की गोलियां, 864 कैप्सूल आदि शामिल हैं।