{"_id":"69d0e17afa9847184804ae67","slug":"bar-association-dehradun-lawyers-launch-agitation-against-dm-declare-udicial-work-suspended-until-transfer-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, बोले- स्थानांतरण नहीं होने तक सभी न्यायिक कार्य रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डीएम के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, बोले- स्थानांतरण नहीं होने तक सभी न्यायिक कार्य रहेंगे बंद
Sat, 04 Apr 2026 03:36 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 04 Apr 2026 03:36 PM IST
सार
बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा में वकीलों ने जिलाधिकारी के ट्रांसफर नहीं नहीं होने तक राजस्व न्यायलय में कार्य न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बार एसोसिएशन देहरादून की आम सभा में शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा निर्णय लिया। पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के विरोध में आयोजित इस आम सभा में वकीलों ने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी का जिले से स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक कोई भी अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों में कार्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
विधि भवन में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और जिलाधिकारी के कथित निर्णय की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि एक सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि अधिवक्ता समुदाय की गरिमा पर भी आघात है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं बार की लड़ाई है। आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राजस्व न्यायालयों के पूर्ण बहिष्कार का एलान किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान, बनना पड़ रहा ढाल
विज्ञापन
आम सभा के चलते शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालयों एवं कार्यालयों में पूर्ण रूप से कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके चलते बस्ते, टाइपिंग कार्य, स्टांप वेंडर आदि भी पूरी तरह बंद रहे, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ।