फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bankers Committee meeting: Chief Secretary gave instructions to banks to deploy Bank Mitras

बैंकर्स समिति की बैठक: मुख्य सचिव ने बैंकों को दिए बैंक मित्र तैनात करने के निर्देश

Mon, 12 Jul 2021 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Jul 2021 09:50 PM IST
सार

मुख्य सचिव सोमवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 77वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन
Bankers Committee meeting: Chief Secretary gave instructions to banks to deploy Bank Mitras
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे बैंक मित्र तैनात करें। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


बैठक में सीएस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए पैदल बहुत लंबा रास्ता तय करना होता है। सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिल सके, इसके लिए बिजनेस कोरसपोंडेंस (बैंक मित्र) तैनात किए जाएं। स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


 मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके, इसके लिए जागरूकता फैलायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत फार्म सेक्टर एवं अन्य प्राथमिक क्षेत्रों पर भी फोकस किया जाए। साथ ही उन्होंने एसएलबीसी को ऋण जमा अनुपात में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में ऋण जमा अनुपात 40 से कम है, वहां की लगातार मॉनिटरिंग कर इसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र निपटारे के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि युवा उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को तकनीकी दृष्टि से मदद कराकर ही बैंकर्स से स्वीकृत कराने में सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत यूएलबी द्वारा ऋण आवेदन पत्र बैंक शाखाओं को देते समय आवेदक को उनका आवेदन किस बैंक को भेजा गया सहित अन्य आवश्यक जानकारियां अवश्य उपलब्ध कराई जाएं।


बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव एल. फैनई, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सौजन्या, दिलीप जावलकर, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक एसएलबीसी एनएस रावत, इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित समस्त विभागों के सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed