{"_id":"6452c8df7679e6fd5307f287","slug":"bank-number-searched-google-turned-cyber-thug-319-lakhs-lost-dehradun-news-c-5-drn1037-146816-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गूगल पर खोजा बैंक का नंबर, साइबर ठगों ने ऐसे लगा दी 3.19 लाख की चपत, पढ़ें और बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गूगल पर खोजा बैंक का नंबर, साइबर ठगों ने ऐसे लगा दी 3.19 लाख की चपत, पढ़ें और बरतें सावधानी
Thu, 04 May 2023 03:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 03:11 PM IST
सार
कथित कर्मचारी ने उनसे खाते के साथ-साथ डेबिट कार्ड की जानकारी भी ले ली। इसके बाद उनके खाते से चार बार में कुल 3.19 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करने के लिए गूगल पर बैंक का नंबर खोजना व्यक्ति को भारी पड़ गया। गूगल से मिला नंबर साइबर ठग को जा लगा। साइबर ठग ने खाते की डिटेल हासिल कर 3.19 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत सुनीता गर्ग निवासी दीप लोक कॉलोनी ने की है। उन्होंने बताया कि उनके पति अरविंद गर्ग का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। वह इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग करते हैं। गत 13 अप्रैल को वह अपने खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कुछ लेनदेन करना चाहते थे, लेकिन पासवर्ड उन्हें याद नहीं था। इसके लिए उन्होंने कस्टमर केयर अधिकारी को फोन लगाना चाहा। उन्होंने गुगल पर नंबर देखकर फोन लगा दिया। फोन सुनने वाले ने खुद को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
कथित कर्मचारी ने उनसे खाते के साथ-साथ डेबिट कार्ड की जानकारी भी ले ली। इसके बाद उनके खाते से चार बार में कुल 3.19 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। मामले में उन्होंने साइबर थाने को शिकायत की। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन