फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ban on new year party

यहां नए साल के जश्न पर लग गया ब्रेक

Wed, 01 Jan 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jan 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
ban on new year party

देहरादून पुलिस ने निर्माणाधीन बिल्डिंग स्थित बार को बिना अनुमति नये साल के जश्न के आयोजन और शराब पिलाने पर सीज कर दिया।

विज्ञापन


निर्माणाधीन बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर में बार
छापे में समारोह में शराब पी रहे 25 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। बल्लूपुर चौक के समीप चकराता रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर में किला बार है। रात करीब साढ़े दस बजे सीओ सिटी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में पुलिस ने बार में छापा मारा।

बार में उस वक्त शराब और डांस का दौर चल रहा था। यहां लगी तीन बड़ी स्क्रीनों पर चल रहे हनी सिंह के गानों पर लोग डांस कर रहे थे। यहां चल रहे जश्न में कई लोग पत्नी और बच्चों के साथ भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के छापे से वहां अफरातफरी मच गई। वसंत विहार पुलिस ने शराब पी रहे युवकों का चालान कर बच्चों और महिलाओं को वहां से जाने दिया। बार का संचालक विनय मलिक बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बैंड-बाजा पार्टी भी वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें भी इस बात का मलाल था कि उनकी बुकिंग के पैसे नहीं मिल पाये। इस दौरान पकड़े गए लोगों की बार मैनेजर से पैसा वापस करने को लेकर तीखी झड़प भी हुई। कुछ लोग यहां से दूसरे बार जा पहुंचे।

इंटरनेट से हुई थी बुकिंग
शराब पीते पकड़े गए युवकों ने बताया कि इंटरनेट पर कुछ दिन पहले नए साल के जश्न का विज्ञापन आया था। उसके जरिए उन्होंने पंद्रह सौ रुपए प्रत्येक व्यक्ति जमा कराया था। इसमें डांस, शराब और खाने की बात तय हुई थी।

अंदर से किले जैसा ही है बार
‘किला’ बार को अंदर से किले जैसा ही स्वरूप दिया गया है। बार से सटी बिल्डिंग के एक कोने में कम रोशनी में वायलिन की धुन लोगों का मनोरंजन कर रही थी। यहां कई युवक-युवतियां सिगरेट के छल्ले उड़ाते मिले।

पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बता पुलिस को दी धमकी
खुद को देहरादून से बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी के रिश्ते का भाई बताकर युवक पुलिस पर रौब गालिब कर रहा था। युवक पुलिसकर्मियों को धमकाता भी जा रहा था। उसने एक विधायक का भी नाम लिया। उसके फोन पर कुछ छात्र नेता भी वहां पहुंच गए थे।

15 लोगों को खानी पड़ी हवालात की हवा
नये साल के जश्न में शराब पीकर सड़कों पर वाहन चला रहे 15 लोगों को हवालात की हवा खानी पड़ी। बाद में पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। थर्टी फर्स्ट पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर शाम से ही बैरियर लगा दिए थे।

दस स्थानों पर एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच-पड़ताल भी हुई। रात साढ़े ग्यारह बजे दिलाराम चौक पर बाइक और कार की भिड़ंत में पटेलनगर निवासी राजेश और अनिल चोटिल हो गए और कैनाल रोड पर दो कारों की भिड़त हुई।

वहीं, आईएसबीटी पर एक बाइक फिसलने से नेहरू कालोनी के संजय घायल हो गए। रात साढ़े ग्यारह बजे घंटाघर पर पार्टी मनाकर लौट रहे लोगों की भीड़ से चहल-पहल नजर आई। इस दौरान घंटाघर पर जाम की स्थिति बनी।


एसएसपी केवल खुराना और एसपी सिटी नवनीत भुल्लर भी गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने फर्राटा वाहन चलाने वाले 25 लोगों का एमवी एक्ट में चालान किया। बीस वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed