फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ballot boxes will be under CCTV cameras and PAC surveillance

Dehradun News: सीसीटीवी कैमरे और पीएसी निगरानी में रहेंगी मतपेटियां

Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ballot boxes will be under CCTV cameras and PAC surveillance
I रेंजर्स कॉलेज के आने जाने वाले रास्तों और भीतर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

I

Iमतपेटियों की सुरक्षा के लिए अंदर पीएसी और बाहर पुलिस का रहेगा पहराI
Iरेंजर्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई हैं। यहां निगेहबानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तो पहरे पर पीएसी के जवान रहेंगे। इसके अलावा अंदर परिसर में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। बाहर यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए वहां पर यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से 25 जनवरी को होने वाली मतगणना तक रखा जाएगा।I
Iमतदान खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे से मतपेटियां स्ट्रांग रूम में जमा होना शुरू हो गई थीं। यह क्रम देर रात तक जारी रहा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून नगर निगम की मतपेटियों के लिए रेंजर्स कॉलेज के कक्षों में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इसकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया गया है। कैमरों से कंट्रोल रूम के माध्यम से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर दो सेक्शन पीएसी लगाई गई है। परिसर के भीतर जिला पुलिस का घेरा रहेगा। इसके अलावा यहां आने जाने वाले सभी कर्मचारियों की चेकिंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बिना जांच के यहां किसी को न आने दिया जाए। स्ट्रांग रूम में ये मतपेटियां शुक्रवार दिन और रातभर ये मतपेटियां यहां पर रहेंगी। इसके बाद शनिवार सुबह स्ट्रांग रूम से बारी-बारी कर मतपेटियां निकाली जाएंगी।I
विज्ञापन

Iमतगणना के दिन यहां लोगों की भीड़ रहेगी। इसके लिए स्थानीय थाना पुलिस के अलावा यातायात पुलिस को रूट पर तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां रूट डायवर्जन भी किया जा सकता है। मतगणना रातभर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में यहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। बता दें कि हर बार चुनावों की मतगणना महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होती थी, लेकिन इस बार राष्ट्रीय खेलों के कारण नगर निगम चुनावों की मतगणना रेंजर्स कॉलेज में की जाएगी। उधर, ऋषिकेश, विकासनगर, डोईवाला, सेलाकुई, मसूरी और हरबर्टपुर निकाय चुनाव की मतपेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed