फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bal aayog

बाल आयोग ने दिया उच्च स्तरीय जांच का आदेश

Wed, 10 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
bal aayog
गद्दा फैक्ट्री में लगी आग में नाबालिग की दम घुटने से हुई मौत के मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को नए सिरे से जांच कराने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि बाल कल्याण समिति की ओर से कराई गई जांच में कई सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर हादसे का शिकार हुए नाबालिग के पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है कि पुलिस इस प्रकरण में आरोपियोें को बचाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाली के चंद्रबनी इलाके में स्थित गद्दा फैक्ट्री में तीन जून को आग लग जाने से फैैक्ट्री में काम करने वाले नाबालिग राहुल पुत्र पप्पू कुमार निवासी कैलाशपुर पित्थूवाला की दम घुटने से मौत हो गई थी। इस घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अब इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था को घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने का आदेश दिया है। पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी का कहना है कि बाल कल्याण समिति की ओर से कराई गई जांच में कई पहलू सामने आए हैं। समिति ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की है। समिति की ओर से गई जांच में यह बात सामने आई है कि वर्तमान में जांच कर रही पुलिस पीड़ित को यह तर्क देकर लौटा रही है कि प्रकरण में कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष का कहना है कि हादसे के बाद फैक्ट्री को दोबारा संचालित कर दिया गया है जबकि आवासीय क्षेत्र होने की वजह से इसका संचालन नहीं किया जा सकता है। तमाम पहलुओं की जांच कर इसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर आयोग को भी भेजी जाए ताकि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed