{"_id":"693a44bcf57492a6e8060715","slug":"bajrang-dal-activist-created-a-ruckus-on-road-and-caused-a-traffic-jam-in-dehradun-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क पर लेटे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जाम लगाया; फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा, सड़क पर लेटे बजरंग दल के कार्यकर्ता, जाम लगाया; फोर्स तैनात
Thu, 11 Dec 2025 09:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:45 AM IST
सार
देहरादून में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सड़क जाम कर दी। परम विहार में मिले अवशेष के बाद मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर दून में बुधवार की रात जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कटान का आरोप लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। विरोध और बढ़ा तो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।
पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। मौके पर स्थिति बिगड़ती देख दूसरे थानों की फोर्स के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन मीट की दुकानें बंद करा दी गई।
बुधवार की रात परम विहार स्थित एक मैदान में संरक्षित पशु कटान के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच की। अवशेष देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी सहारनपुर रोड पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस के साथ बहुत से लोग मीट की दुकानों पर पहुंचे और लाइसेंस दिखाने की बात की लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए तो हंगामा और बढ़ गया।

Trending Videos
धरने पर बैठ गए बजरंग दल के कार्यकर्ता
बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोश में आकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इससे सड़क जाम हो गई। पुलिस ने उन्हें उठाया तो कुछ कार्यकर्ता सड़क पर ही लेट गए। इसके बाद किसी तरह पुलिस ने समझाकर उन्हें उठाया। मौके पर पहुंचे सीओ अंकित कंडारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

जांच में गड़बड़ी मिलने पर सील होगी दुकान
सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि मीट की दुकान पर जांच के लिए मौके पर ही चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर दुकान सील की जाएगी। नगर निगम की टीम के साथ अभियान चलाकर मीट की दुकानों की जांच होगी।

हंगामा के चलते बुलानी पड़ी अतिरिक्त फोर्स
बुधवार की रात परम विहार में शुरू हुआ हंगामा घंटों चला। मौके पर धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती रही। बजरंग दल में आक्रोश इतना बड़ा की मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। देर रात तक मामला शांत नहीं हो सका।

मीट की दुकानों की होगी जांच आज से अभियान
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच सीओ सदर अंकित कंडारी ने आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार से नगर निगम की टीम के साथ अभियान चलाया जाएगा। इसमें मीट की दुकानों की जांच की जाएगी। जिसका लाइसेंस नहीं मिला या कमी मिली उसकी दुकान बंद कराई जाएगी।