फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajpur : Train going from Bareilly to Kashipur stopped at Bajpur

Bajpur : कोसी नदी में अधिक पानी आने के कारण बरेली से काशीपुर जा रही ट्रेन को बाजपुर में रोका

Wed, 12 Oct 2022 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी पुल के खतरे के निशान तक पानी आने पर बरेली से काशीपुर जा रही ट्रेन संख्या 05336 को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है।

विज्ञापन
Bajpur : Train going from Bareilly to Kashipur stopped at Bajpur
1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी पुल के खतरे के निशान तक पानी आने पर बरेली से काशीपुर जा रही ट्रेन संख्या 05336 को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है। काशीपुर जाने वाले  करीब 65 यात्रियों को एक बस और दो कारों से काशीपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा गया। 

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम नौ बजे बरेली से काशीपुर जा रही ट्रेन को अचानक बाजपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोसी नदी में आई बाढ़ में सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी के रेलवे पुल पर खतरे के निशान तक पानी आने के कारण ट्रेन को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है जिससे खलबली मच गई। काशीपुर के यात्रियों को भी बाजपुर में उतार दिया गया जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कई यात्रियों के परिजन स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना पर विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनुज तिवारी, तेज प्रकाश, शिवा, अमन सहित कई कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं की मदद से एक बस ओर दो कार मंगाई गईं। इन बस और दो कारों से यात्रियों को काशीपुर रेलवे स्टेशन छुड़वाया गया। इस प्रक्रिया में घंटभर यात्रियों को स्टेशन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते है कि कोसी नदी रेलवे पुल पर बने नौ गोलो में सात नंबर के गोले की पिचिंग बह गई है जिस कारण ट्रेन को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है। यह ट्रेन बुधवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर कासगंज रवाना होगी। इधर इज्जत नगर रेलवे मंडल के जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलगाड़ी को फिलहाल बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है।


करिब 65 यात्रियों को बस और वाहनों से काशीपुर स्टेशन रेलवे पर छोड़ा गया जिसका किराया रेलवे विभाग वहन करेगा। इधर सूचना पर रेलवे अधिकारियों नै  कोसी नदी रेलवे पुल का मुआयना किया। मौके पर अवर अभियंता जयदीप लाल, सुबोध कुमार, अखलेश कुमार, आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed