चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क पर मालपा में भी बेली ब्रिज तैयार, सेना को होगा फायदा
- कामयाबी: 67 आरसीसी ग्रिफ ने डेढ़ महीने में बनाए दो बेली ब्रिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन को जोड़ने वाली लिपुलेख सड़क पर ग्रिफ (जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां ग्रिफ ने बेली ब्रिज का निर्माण पूरा कर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क पर ग्रिफ बहुत तेजी से कार्य कर रही है। इस पुल के बनने बाद सीमा पर जाने वाले सेना के जवानों और व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
67 आरसीसी ग्रिफ के कमान अधिकारी के नेतृत्व में मालपा बेली ब्रिज का शुक्रवार को विधिवत पूजा पाठ के बाद उद्घाटन किया गया। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बीआरओ हीरक परियोजना के तहत सड़क निर्माण में लगी है।
यह भी पढ़ें: मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बीआरओ ने पांच दिन में तैयार किया चीन सीमा को जोड़ने वाला नया पुल
आठ मई को रक्षा मंत्री के सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद 67 आरसीसी ग्रिफ ने सीमा विवाद और आगामी मानसून को देखते हुए युद्ध स्तर पर दिन रात सड़क निर्माण करके डेढ़ महीने के अंदर बुदि और मालपा में दो बेली ब्रिज तैयार कर दिए हैं।
रविवार से सिविल गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी
इन पुलों के निर्माण से व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों के साथ-साथ सेना,आईटीबीपी, एसएसबी के जवानों को ,कैलाश मानसरोवर यात्रियों, आदि कैलाश, ओम पर्वत, भारत चीन व्यापारियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
उद्घाटन के दौरान दौरान 67 आरसीसी के कमान अधिकारी ले. कर्नल गुरतेज सिंह ने पुल बनाने में लगे एईईपी मंडल, एई देवाशीष, जेई दानू प्रसाद सहित सभी मजदूरों को बधाई दी। साथ ही सभी कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जताई। इस पुल से रविवार से सिविल गाड़ियों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।
मालपा में पुल निर्माण से पूरी तरह जुड़ा तवाघाट-लिपुलेख
मालपा में बेली ब्रिज बनने से ग्रिफ ने तवाघाट-लिपुलेख को पूरी तरह जोड़ दिया है। सड़क पूरी तरह जुड़ जाने से व्यास घाटी के लोग बहुत खुश हैं। पुल के बनने से सीमा पर सेना भी सामान, रसद आदि आसानी पहुंचा सकेगी।
नाबी, कुटी को जोड़ने वाली सड़क का भी तेजी से हो रहा कार्य
ग्रिफ ने नजंग, मालपा, लामारी से बुदि के बीच दुर्गम चट्टानों को दोनों तरफ से काटकर सड़क का निर्माण पूरा किया है। व्यास घाटी के लिए सड़क पूरी तरह लिंक होने जाने पर ग्रिफ के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई।
- जगत सिंह बुदियाल, बुदि प्रधान