फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahubali fame ss rajamouli visit dehradun

'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजमौली पहुंचे देहरादून, इसके पीछे है ये बड़ी वजह

Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Aug 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
bahubali fame ss rajamouli visit dehradun
एस एस राजामौली

'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक एसएस राजमौली देहरादून पहुंचे हैं। आइए जानते हैं उनकी यहां आने की वजह...

विज्ञापन


एसएस राजमौली देहरादून में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग करेंगे। उत्तराखंड में यह अब तक की सबसे बड़े बजट की शूटिंग होगी। निर्देशक राजमौली ने इस संबंध में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव से मुलाकात की। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को निर्देशक एसएस राजमौली अपने बेटे कार्तिक मौली और टीम के  साथ बृहस्पतिवार को दून पहुंचे। यहां उन्होंने शूटिंग के लिए लोकेशन देखी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव केके मदान से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजमौली और उनके पुत्र कार्तिक मौली ने अपनी टीम के साथ कई लोकेशन देखीं

bahubali fame ss rajamouli visit dehradun
rajamouli

निर्देशक राजमौली ने जहां शूटिंग से संबधित चर्चा निजी सचिव के साथ की, वहीं निजी सचिव केके मदान ने राजमौली और टीम को शूटिंग में पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सीएम से भी मुलाकात के लिए निर्देशक राजमौली को न्योता दिया।

उत्तराखंड में होने वाली इस शूटिंग में बज मेकर्स कंपनी बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम करेगी। कंपनी के मालिक गौरव गौतम और पर्व बली ने इस पर खुशी जाहिर की। बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि एसएस राजमौली और उनके पुत्र कार्तिक मौली ने अपनी टीम के साथ कई लोकेशन देखीं हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दून में एक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

अदलखा ने बताया कि यह उत्तराखंड के लिए बेहद खुशी की बात ही है कि तीन सौ से चार सौ करोड़ के बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनके सकारात्मक नजरिए का ही परिणाम है कि एसएस राजमौली जैसे बड़े निर्देशक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे है। इस मौके पर शिवम अग्रवाल सहित टीम मौजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed