फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bahubali-Anand Mohan's-son-got-married-royal-style

Dehradun News: शाही अंदाज में हुई बाहुबली आनंद मोहन के बेटे की शादी

Thu, 04 May 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bahubali-Anand Mohan's-son-got-married-royal-style
बिहार के बाहुबली और विवादित नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी बुधवार रात दून के कैनाल रोड स्थित लक्सेरिया फार्म हाउस में हुई। शाही अंदाज में हुई इस शादी में कई बड़े नेता और कारोबारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

केवल करीबी लोगों को था निमंत्रण
चेतन आनंद और डॉ. आयुषी सिंह की शादी का कार्यक्रम बेहद निजी रहा। केवल करीबी लोगों को शादी का निमंत्रण था। इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए फार्म हॉउस को फूलों से सजाया गया था, वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। समारोह में कम से कम 300 लोगों के शामिल होने की खबर है। शादी में बिहार के कई बड़े राजनेताओं के अलावा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी शामिल होने की चर्चा है। शादी से पूर्व मित्रों की एक निजी पार्टी भी मंगलवार को ओल्ड राजपुर स्थित शहंशाही रिजार्ट में हुई थी। आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली के साथ तीन दिन पहले ही देहरादून पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आईं हल्दी रस्म की तस्वीरें
चेतन की हल्दी की रस्म की भी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इनमें आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली अपने बहू-बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। शादी के एक कार्यक्रम के दौरान लवली का नाचते हुए वीडियो भी सामने आया है। शादी में चेतन आनंद ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन आयुषी ने मरून रंग का लहंगा पहना था। आनंद मोहन ने पिंक कलर की नेहरू जैकेट पहनी हुई थी। इस दौरान दूल्हे चेतन ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed