{"_id":"6a4e86a5bdb6fb0a0f022174","slug":"badrinath-temple-offering-controversy-mla-butola-emotional-during-press-conference-in-dehradun-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: प्रेसवार्ता कर भावुक हुए विधायक बुटोला, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: प्रेसवार्ता कर भावुक हुए विधायक बुटोला, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग
Wed, 08 Jul 2026 10:53 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:53 PM IST
सार
बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के तीन सिटिंग जजों की विशेष समिति गठित कर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विधायक लखपत सिंह बुटोला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, इस प्रकरण से आस्था को चोट पहुंची है। एक कर्मचारी निलंबित कर प्रदेश सरकार व बीकेटीसी अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती है।
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में बुटोला ने बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के तीन सिटिंग जजों की विशेष समिति गठित कर कराने की मांग की है। भावुक होते हुए बुटोला ने कहा, मैं उस पवित्र और पावन भूमि का प्रतिनिधित्व करता हूं, जहां साक्षात भगवान विष्णु का बैकुंठ धाम और गुरुओं की तपोभूमि हेमकुंड साहिब स्थित है। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे चोरी के प्रकरण से आस्था को गहरी चोट पहुंची है। देश दुनिया के सनातनियों का मन व्यथित है।
विज्ञापन
बदरीनाथ दान चोरी: प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा; आरोपी ने चढ़ावे की थाली से उठाई थी रकम, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
जांच समिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तंज किया कि चोर भी तुम्हारा है, सरकार का साया भी तुम्हारा है। हमें सरकार की किसी भी विभागीय या स्थानीय जांच पर हमें भरोसा नहीं है। इस प्रकरण का सच सामने लाने के लिए हाईकोर्ट के तीन सिटिंग जजों की कमेटी से ही समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों को सरकार नामित करती है।
उन्होंने कहा की सत्ता पक्ष के विधायकों की अपनी ही सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर स्थानीय जनता बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आज भी तरस रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र रावत मौजूद रहे।